भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने ग्वालियर पुलिस पर उनकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) अवैध रूप से निकालने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे निजता का उल्लंघन बताया और मुख्य सचिव से शिकायत की है। विधायक ने जांच समिति की मांग की है, जबकि पुलिस ने इसे विभागीय मामला बताया है।
