मशहूर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल ‘Border 2’ को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। फिल्म कल यानी 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बीच, फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे अहान शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी कड़ी मेहनत की झलक दिखाते हुए कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं।
