Union Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, रेयर अर्थ मिनरल हब और टैक्स सुधारों की घोषणा कर बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास को गति देने का रोडमैप पेश किया।
