Indore Water Tragedy: इंदौर में दूषित पेयजल से 18 निर्दोष लोगों की मौत और 3200 से अधिक के बीमार होने की घटना को रोका जा सकता था, यदि भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की 7 वर्ष पहले की चेतावनी का राज्य सरकार और नगर निगम ने संज्ञान लिया होता। सीएजी ने अप्रैल 2013 से मार्च 2018 के बीच पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का ऑडिट किया था।
