कैंसर आज भी दुनिया की सबसे गंभीर बीमारियों में शामिल है, लेकिन समय रहते इसकी पहचान हो जाए तो इलाज काफी हद तक सफल हो सकता है। भारत में कैंसर के अधिकांश मामलों का पता तीसरे या चौथे स्टेज में चलता है, जिससे मृत्यु दर बढ़ जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ नियमित मेडिकल जांच कैंसर को शुरुआती चरण में पकड़ने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।
