कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरेलीमुड़ा गोपालपुर में दो वर्षीय मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। सोमवार दोपहर से लापता हर्ष कंवर का शव मंगलवार को उसके ही घर की बाड़ी में बने बंद पड़े गोबर गैस टैंक से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से टैंक खाली कर शव बाहर निकाला।
