छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी हो गए हैं। टॉप-10 में 19 छात्र हैं इनमें 7 छात्र रायपुर से हैं। 12वीं का कुल रिजल्ट इस बार 81.87 प्रतिशत रहा। 98.20% के साथ कांकेर के अखिल सेन टॉपर बने हैं। परीक्षा में 84.67% छात्राएं पास हुईं। वहीं 78.07 फीसदी छात्र 12वीं में पास हुए हैं। हायर सेकेंडरी परीक्षा में पास परीक्षार्थियों की कुल संख्या 1 लाख 94 हजार 906 है। 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चली थी। 12वीं कक्षा में 2 लाख 40 हजार 356 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। पिछले साल का छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट पिछले साल कक्षा 12वीं के आंकड़ों में द्वितीय श्रेणी यानी सेकेंड क्लास में सबसे अधिक छात्र पास हुए। 88 हजार 101 छात्रों (34.07%) फर्स्ट डिवीजन पास हुए थे। 1 लाख 09 हजार 185 छात्रों (42.22%) ने सेकेंड डिवीजन और 11 हजार 498 छात्रों (4.45%) ने थर्ड डिवीजन में सफलता हासिल की। 10वीं के नतीजों के लिए यहां क्लिक करें