दुर्ग जिला मुख्यालय के भिलाई क्षेत्र में रविवार देर रात आयोजित एक निजी शराब पार्टी उस समय सनसनीखेज हो गई, जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पार्टी में मौजूद एक बर्खास्त सिपाही और पुलिस इंस्पेक्टर के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हुई और हालात इतने बिगड़े कि इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर जारी है।
