बिलासपुर के कुदुदंड में महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली गई भोले की भव्य बारात अब विवादों में घिर गई है। धार्मिक उत्साह के बीच आयोजित इस कार्यक्रम का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति हाथ में जिंदा सांप पकड़े नजर आ रहा है। वीडियो सामने आते ही वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
