छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS के प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राज्य में एमबीबीएस की 1,396 सीटों और बीडीएस की 284 सीटों पर छात्रों ने दाखिला लिया है। बाकी जो सीटें बच गई हैं, उनके लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी।
