बीजापुर जिला और उसके आसपास के इलाके में लगातार हो रही बारिश के कारण गोदावरी और उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं। जिस कारण यातायात प्रभावित हुआ है। टेकलगुड़म नाला में बाढ़ का पानी चढ़ने के कारण बीजापुर से हैदराबाद को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-163 पिछले 24 घंटे से पूरी तरह बंद है।
