बलरामपुर के कुसमी विकासखंड अंतर्गत बालापानी गांव से बुनियादी सुविधाओं की कमी से परेशान ग्रामीणों का वीडियो इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। सड़क सुविधा के अभाव में गंभीर रूप से बीमार एक महिला को चार ग्रामीणों ने खाट पर बैठाकर कई किलोमीटर पैदल मुख्य सड़क तक पहुंचाया…
