शिक्षाकर्मी वर्ग-तीन भर्ती 2007 फर्जीवाड़ा के तीन आरोपियों को 16 साल बाद गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों और अंक तालिका में हेरफेर कर अभ्यार्थियों का चयन करवाया था। मामले की जानकारी होने पर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी।
