छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय-पंचायत चुनावों में कांग्रेस के कई प्रत्याशियों के नामांकन फार्म रद्द होने और नाम वापस लेने से भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध जीत रहे हैं। धमतरी में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द होने से सियासी तनाव बढ़ गया है।
