CG Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में नौ फरवरी के बाद रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी होने संभावना है। इसके साथ ही अधिकांश इलाकों से ठंड का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। हालांकि दिन के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने से मौसम ऐसा ही रहेगा।
