CGPSC-2025 का नोटिफिकेशन जारी, 22 फरवरी 2026 को प्रीलिम्स:238 पदों की वैकेंसी, सबसे ज्यादा CMO के लिए 29 पद, डिप्टी कलेक्टर के लिए 14

0
8

CGPSC 2025 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस बार 238 पदों पर भर्तियां होगी। सबसे ज्यादा मुख्य नगर पालिक अधिकारी में 29 पद है। राज्य पुलिस सेवा में 28 पद है। वही डिप्टी कलेक्टर के लिए 14 पद है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 22 फरवरी 2026 को प्रीलिम्स एग्जाम होगा। 2 अलग-अलग पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक दूसरे पाली की परीक्षा 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। प्रीलिम्स के लिए आवेदन 1 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच कर सकते है। बता दें कि पिछले साल की ही तरह पुराने पैटर्न में एग्जाम होगा। पिछली बार 246 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया निकाली गई थी। देखे किस पद के लिए कितनी सीट खाली नियमों में बदलाव नहीं, पुराने पैटर्न से होगा एग्जाम सीजीपीएससी 2025 को लेकर यह संभावना थी कि इस बार नियमों में संशोधन होगा, लेकिन इस बार भी कोई बदलाव होने नहीं जा रहा है। पिछली बार की तरह ही प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा होगी। सिलेबस भी नहीं बदलेगा। इसी तरह प्रीलिम्स फरवरी में आयोजित किए जाने की संभावना है। 4 साल बाद फिर सीएमओ की पोस्ट मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ख और ग वर्ग की भर्ती के लिए पहले एक परीक्षा होती थी, लेकिन 2019 में नियमों में बदलाव किया गया। इसमें यह कहा गया कि इन पदों पर भर्ती राज्य सेवा परीक्षा के माध्यम होगी। सीजीपीएससी 2020 की वैकेंसी में इन पदों को भी शामिल किया गया। तब कुल 6 पदों पर भर्ती हुई थी। ……………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… CGPSC 2024 रिजल्ट…दुर्ग के देवेश साहू टॉपर: सब्जी बेचने वाले की बेटी ने ST-वर्ग में टॉप किया; पिता ने पढ़ाई के लिए जमीन बेची छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल रिजल्ट 20 नवंबर की देर रात जारी कर दिए हैं। टॉप 10 में लड़कों ने बाजी मारी है। लिस्ट में 2 लड़कियां भी शामिल हैं। पहले स्थान पर दुर्ग के देवेश प्रसाद साहू ने जगह बनाई है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here