Chaitra Purnima 2025: चंद्र दोष दूर करने के लिए चैत्र पूर्णिमा के दिन जरुर चढाएं ये चीजें, मिलेंगी मानसिक शांति

0
35
हिंदू धर्म में पूर्णिमा का महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा को मन, शांति और शीतलता का प्रतीक है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी सभी कलाओं में परिपूर्ण होता है, इसलिए इस दिन ऊर्जा और पॉजिटिविटी चरम पर होती है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि चंद्रमा की पूजा करने से मन शांत होता है और तनाव भी कम हो जाता है। आइए आपको बताते हैं चैत्र पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करने के दौरान क्या-क्या चीजें अर्पित करें।
चैत्र पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को क्या-क्या चढ़ाएं?
चैत्र पूर्णिमा के दिन आप चंद्रमा को दूध अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से मानसिक शांति और स्थिरता मिलती है। किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्र दोष हो, तो चैत्र पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को दूध चढाएं।
बताशे चढ़ाएं
ज्योतिष में बताशे का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो धन, वैभव और भौतिक सुखों का कारण माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी को बताशे चढ़ाने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
चमेली का फूल चढ़ाएं
चंद्रमा की पूजा करने सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को आकर्षित करता है। इस दिन अगर आप चंद्रमा की पूजा कर रहे हैं, तो आप चमेली का फूल जरुर अर्पित करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here