मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच चंबल नदी पर एक नए हैंगिंग ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। यह पुल मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक की तर्ज पर बनाया जाएगा और इसकी लंबाई 594 मीटर होगी। पुल के निर्माण से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन सुलभ होगा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
