Chhindwara Bike Accident: छिंदवाड़ा जिले में एक सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। अमरवाड़ा-चौरई मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में ये हादसा हुआ। मृतकों में दो युवक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे में एक अन्य युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
