17 फरवरी 2026 से चीनी नया साल शुरू हो रहा है। ज्योतिष के हिसाब से यह साल बहुत खास है क्योंकि यह ‘फायर हॉर्स’ का साल है। चीनी संस्कृति में घोड़े को तेज रफ़्तार, आजादी और हिम्मत का प्रतीक माना जाता है। जब इसमें आग का तत्व जुड़ जाता है, तो यह साल को जोश और बड़े बदलावों की तरफ मोड़ है। जानकारों का कहना है कि यह पुरानी बातों को छोड़कर कुछ नया और साहसी करने का समय है।
किन राशियों के लिए रहेगा लकी?
ज्योतिषियों के मुताबिक, यह साल कुछ खास राशियों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। सबसे ज्यादा फायदा टाइगर, डॉग, बकरी, रैबिट, स्नेक और हॉर्स राशि के लोगों को इस साल अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। ऑक्स और रैट राशि वालों के लिए यह साल कुछ चुनौतियां ला सकता है, लेकिन ये मुश्किलें अंत में उन्हें मजबूती और कामयाबी ही देंगी।
ज्योतिष का एक नया मेल
2026 में सिर्फ चीनी साल ही नहीं बदल रहा, बल्कि पश्चिमी ज्योतिष के अनुसार कुंभ और सिंह राशियों में ग्रहण का एक नया चक्र शुरू हो रहा है। ज्योतिषियों का मानना है कि 17 फरवरी का सूर्य ग्रहण आने वाले 18 महीनों के लिए बड़े बदलावों की नींव रखेगा।
इसे भी पढ़ें: Chinese New Year 2026: आ रहा है ‘Fire Horse’ का साल, जानें क्यों लाएगा ये बड़े बदलाव और नई ऊर्जा
आपकी राशि के लिए खास संदेश
मेष: नए लोगों से मिलें और दोस्ती बढ़ाएं, कोई बड़ा मौका मिल सकता है।
वृषभ: करियर में बदलाव के संकेत हैं। काम और परिवार के बीच बैलेंस बनाकर चलें।
मिथुन: सिर्फ सोचें नहीं, काम शुरू करें। यात्रा या पढ़ाई के लिए अच्छा समय है।
कर्क: पैसों के मामले में समझदारी दिखाएं। सही प्लानिंग से आपकी बचत बढ़ेगी।
सिंह: रिश्तों पर ध्यान दें। पार्टनरशिप या प्यार में तालमेल बिठाना ही सफलता का मंत्र है।
कन्या: अपनी सेहत और रोज की आदतों को सुधारें। यह आपको भविष्य में मजबूती देगा।
तुला: अपनी क्रिएटिविटी को दुनिया के सामने लाएं। चमकने का समय आ गया है।
वृश्चिक: किसी बड़े काम की शुरुआत से पहले अपनी तैयारी पक्की कर लें। घर पर ध्यान दें।
धनु: अपनी बात खुल कर कहें। किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए यह बढ़िया समय है।
मकर: खुद को बेहतर बनाने पर खर्च करें। सही निवेश से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।
कुंभ: यह आपकी नई पहचान बनाने का साल है। संकोच छोड़कर आगे बढ़ें।
मीन: पुरानी बातों और कड़वाहट को भूलकर जीवन का नया अध्याय शुरू करें।
