MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में अन्नदाता सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर सिंगल क्लिक से भावांतर भुगतान योजना की अंतिम किश्त के रूप में प्रदेश के 1 लाख 17 हजार किसानों के खातों में लगभग 200 करोड़ रुपए की भावांतर राशि अंतरित की।
