मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पार्लियामेंट हाउस में मुलाकात कर मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में हाल ही में होने वाले किसान सम्मेलन और मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया।
