‘कोल्ड्रिफ’ नाम से जहरीला कफ सीरप बनाने वाली कांचीपुरम की कंपनी श्रीसन फार्मा के विरुद्ध जांच में तमिल नाडु खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड एवं कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) के अधिकारियों ने बताया कि बुनियादी नियामक मानदंडों को भी लागू नहीं किया जा रहा था।
