महू में आज कांग्रेस की ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा’ (Congress Mhow Rally) का आयोजन हो रहा है। इसमें राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होने पहुंचे हैं। प्रशासन ने आयोजन की अनुमति दी है, लेकिन शर्त लगाई है कि रैली में धर्मविरोधी भाषण नहीं दिया जाएगा।
