CTET दिसंबर 2024 का नोटिफिकेशन जारी:16 अक्‍टूबर तक करें आवेदन, 1 दिसंबर को होगी परीक्षा; देखें एग्‍जाम पैटर्न और सिलेबस

0
68

CTET यानी सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। योग्य उम्मीदवार 16 अक्टूबर तक ctet.nic.in पर जाकर एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं। इसका एग्जाम 1 दिसंबर 2024 को आयोजित होगा। ये एग्जाम CBSE द्वारा आयोजित किया जाता है। फीस एग्जाम पैटर्न
CTET के दोनों पेपर में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन्स यानी MCQ पूछे जाएंगे। पेपर I उन कैंडिडेट्स के लिए है जो पहली से पांचवी क्लास के लिए टीचर बनना चाहते हैं। पेपर II उन कैंडिडेट्स के लिए है जो छठवीं से आठवीं क्लास के लिए टीचर बनना चाहते हैं। कैंडिडेट्स इन दोनों एग्जाम में अपियर हो सकते हैं। दोनों ही पेपर 150-150 मार्क्स के होंगे। केंद्र सरकार के स्कूलों में पा सकते हैं नौकरी
CTET क्वालिफाई करने वाले टीचर्स देशभर के उन सभी स्कूलों में नौकरी पा सकते हैं जो केंद्र सरकार के अंतर्गत आते हैं। इसके अलावा चंडीगढ़, दादरा एंड नगर हवेली, दमन एंड दीव, अंडमान एंड निकोबार आईलैंड्स, लक्षद्वीप और दिल्ली के स्कूलों में भी नौकरी पा सकते हैं। इनमें केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय जैसे स्कूल शामिल हैं।
इसके अलावा कई प्राइवेट स्कूल भी CTET स्कोर के आधार पर टीचर्स को नौकरी देते हैं। साथ ही स्टेट TET के अलावा कई राज्य CTET के स्कोर को भी मान्यता देते हैं। ऐसे राज्यों के स्कूलों में नौकरी के लिए भी CTET क्वालिफाइड कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here