Cyber Fraud: साइबर ठगों की नई चालबाजी में पीड़ितों के बैंक अकाउंट फ्रीज हो रहे हैं। ठग निवेश, ऑनलाइन नौकरी या रिवार्ड के नाम पर पीड़ितों को अपने जाल में फंसाते हैं और उनके खाते में कुछ राशि भेजकर विश्वास जीत लेते हैं। शिकायत करने पर पुलिस जांच में पीड़ितों के खाते भी फ्रीज हो जाते हैं। जांच के बाद खातों को अनफ्रीज कर दिया जाता है।
