DAVV Indore PhD Admissions: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में इस साल दूसरी बार पीएचडी में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। विश्वविद्यालय ने यूजीसी की गाइडलाइन का पालन करते हुए यह निर्णय लिया है। उम्मीदवार एक मई से ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे और 14 जून को प्रवेश परीक्षा होगी। नेट और डीईटी के जरिए प्रवेश दिया जाएगा।
