इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे के धनतालाब घाट में जाम लगने के कारण वर्तमान में सभी भारी व हल्के वाहन वैकल्पिक मार्ग से चापड़ा होते हुए पुंजापुरा मार्ग से गुजर रहे हैं। इससे क्षेत्र में यातायात का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है और बरझाई घाट के खतरनाक स्थानों पर बार-बार हादसे हो रहे हैं।
