दोपहर करीब दो बजे नगर के पुराने बायपास पर एक कैफे में बैठे 25 वर्षीय कृष्णपाल पुत्र धारासिंह निवासी ग्राम खजुरियाकंका के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की और उसके पैर में गोली भी मार दी। फरियादी के बयान के अनुसार सात लोगों के नाम सामने आए हैं, इसके साथ ही कुछ अन्य लोगो के भी नाम पुलिस को बताए गये हैं।
