जबलपुर में धान के परिवहन में बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। जांच में पाया गया कि कई राइस मिलर्स ने ट्रक की बजाय स्कूटर, ऑटो के नंबर दर्ज कर धान की ढुलाई दिखाई। इस पर जिला प्रशासन ने करीब 40 मिलर्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की जांच तीन चरणों में की गई।
