Dhanteras 2024: कब है अक्टूबर में धनतेरस? जानें पूजा विधि और इसका शुभ मुहूर्त

0
92
कार्तिक माह में कई बड़े-बड़े त्योहार आते है। इस दौरान दीवाली का पर्व भी आता है। पाच दिवसीय दीवाली के त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कुबेर, भगवान धन्वंतरि व मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन नए बर्तन, सोना-चांदी के आभूषण आदि खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन धनतेरस के त्योहार को लेकर मन में कई सवाल है कि आखिर अक्टूबर में धनतेरस कब है। जानें कब है धनतेरस और इसका शुभ मुहूर्त।
अक्टूबर में धनतेरस कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर 2024 को है। धनतेरस के दिन प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन अत्यंत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन पूजा के लिए चौघड़िया मुहूर्त नहीं देखने चाहिए, क्योंकि वह यात्रा के लिए शुभ माने जाते हैं। धनतेरस के दिन स्थिर लग्न (वृषभ लगन) में लक्ष्मी पूजन करने माता लक्ष्मी के घर में वास होता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, धनतेरस के दिन मृत्यु के देवता यमराज के लिए भी दीपदान करने की परंपरा है।
धनतेरस पूजन मुहूर्त 2024
हिंदू पंचांग के अनुसार, 29 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर प्रारंभ होगी और 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी। वहीं, धनतेरस पूजा शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 30 मिनट से रात 8 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस के प्रदोष काल और वृषभ काल का समय
द्रिक पंचांग के मुताबिक, धनतेरस के दिन प्रदोष काल शाम 5.37 से रात 8.12 मिनट तक रहेगा। वहीं, वृषभ काल का समय शाम 6.30 से रात 8.26 मिनट तक रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here