DJ की तेज साउंड से गिरा छज्जा…एक बच्चे की मौत:बिलासपुर में 4 छात्र समेत 9 घायल, नववर्ष पर मस्तूरी में निकाली गई थी शोभायात्रा

0
26

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में DJ की तेज आवाज से मकान का छज्जा गिर गया। हादसे में 5 बच्चे समेत 10 लोग घायल हो गए। इसमें से एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हिंदू नववर्ष की शोभायात्रा के दौरान हादसा हुआ है। मामला मस्तूरी थाना के मल्हार चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले का नाम प्रशांत केंवट (11) है। कक्षा 6वीं का छात्र था। मलबा गिरने से प्रशांत का सिर फूट गया। वहीं दीपक केंवट (15), दीपेश केंवट (14), हेमंत कैवर्त (13) और चंद्रशेखर केंवट (25) समेत 9 लोगों को गंभीर चोट आई है। 7 महीने पहले बलरामपुर में भी DJ की साउंड से एक युवक की मौत हो गई थी। हादसे से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए… जानिए कैसे हुआ यह हादसा ? दरअसल, 30 मार्च को हिंदू नववर्ष को लेकर शहर से लेकर गांव-गांव में शोभायात्रा निकाली गई थी। मल्हार में भी युवकों ने नववर्ष पर शोभायात्रा निकाली थी। इस दौरान युवक DJ की धुन पर डांस करते हुए गांव में भ्रमण कर रह थे, तभी रविवार रात करीब साढ़े 8 बजे शोभायात्रा केंवटपारा पहुंची। इस दौरान सभी बच्चे और अन्य लोग शोभायात्रा देखने निकले थे। DJ तेज साउंड में बजाया जा रहा था। DJ की तेज साउंड और कंपन से ग्रामीण टुकेश केंवट के मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। छज्जे के नीचे खड़े लोग मलबे की चपेट में आ गए। हादसे के बीच चीख पुकार मच गई। इन घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती हादसे के बाद केंवटपारा के ग्रामीण खून से सने घायलों को तत्काल मस्तूरी अस्पताल लेकर गए। इनमें चंद्रशेखर केंवट, प्रशांत केंवट, दीपक केंवट, दीपेश केंवट और हेमंत कैवर्त गंभीर रूप से जख्मी थे। इलाज के बाद 3 को बिलासपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में 2 बच्चों की हालत गंभीर थी। इनमें प्रशांत केंवट भी शामिल था, लेकिन प्रशांत के सिर पर ज्यादा चोट और ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी जान नहीं बच सकी। घायलों का मस्तूरी अस्पताल और बिलासपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। आयोजकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस मामले में एडिशनल एसपी उदयन बेहार ने बताया कि वाहन के पीछे लोग चल रहे थे। बॉक्स के टकराने से छज्जा गिरा है। DJ संचालक, गाड़ी के ड्राइवर और आयोजकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। DJ को जब्त कर लिया गया है। DJ संचालक धर्मेंद्र को और ड्राइवर राज बावरे को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 2 आयोजक फरार हैं। पुलिस लगातार उनके ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। दोनों आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। 7 महीने पहले भी गई थी एक युवक की जान बता दें कि 7 महीने पहले बलरामपुर में डीजे की तेज आवाज से एक युवक की सिर की नस फट गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद भी प्रदेशभर में DJ पर लगाम नहीं लग सका। हाईकोर्ट ने वाहन पर रखकर DJ बजाने पर सख्त कार्रवाई के निदेश भी दिए थे, लेकिन पालन नहीं हो पा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… अब जानिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के दिशा निर्देश… 11 सितंबर 2024 को हाईकोर्ट ने साउंड पॉल्यूशन कंट्रोल करने के लिए आदेश दिया था। इस आदेश में साफ लिखा था कि गाड़ियों पर DJ बॉक्स रखकर बजाने पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर और एसपी को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी वाहन पर साउंड बॉक्स न बजे। वाहन में साउंड बॉक्स मिलता है, तो उसे जब्त कर लिया जाएगा और वाहन का रिकॉर्ड रखा जाएगा। जब्त साउंड बॉक्स को मजिस्ट्रेट(कलेक्टर) के आदेश के बाद ही छोड़ा जाएगा। दूसरी बार अगर वही वाहन पकड़ा गया, तो उसका परमिट निरस्त किया जाएगा। फिर नया परमिट हाईकोर्ट के आदेश से ही मिलेगा। स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, कोर्ट, 100 मीटर एरियर लाउड स्पीकर प्रतिबंधित हाईकोर्ट ने लिखा कि स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, कोर्ट और आफिस से 100 मीटर एरियल डिस्टेंस पर लाउड स्पीकर बजने पर कलेक्टर, SP, DSP या प्राधिकृत अधिकारी को ध्वनि प्रदूषण यंत्रों को जब्त करना होगा। बिना मजिस्ट्रेट की अनुमति से प्रदूषण यंत्रों को वापस नहीं किया जाएगा। दूसरी गलती पर जब्त किए गए प्रदूषण यंत्रों को उच्च न्यायालय के आदेश के बिना वापस नहीं किया जाएगा। सवाल: तेज आवाज से किस तरह के खतरे हो सकते हैं? जवाब: तेज आवाज भी एक तरह का प्रदूषण है। जैसे वायु प्रदूषण से आपके फेफड़े खराब होते हैं, ठीक वैसे ही ध्वनि प्रदूषण से आपके कान खराब हो रहे हैं। इसके अलावा भी शरीर को कई नुकसान हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO के मुताबिक, ज्यादा शोर में रह रहे लोगों की सेहत पर इसका बुरा असर होता है। इसका सबसे अधिक खतरा बच्चों को है। WHO के अनुसार आने वाले समय में 91 अरब से ज्यादा किशोर और युवाओं में ‘हीयरिंग लॉस’ का खतरा है। तेज शोर से- सवाल- किस जगह पर कितना शोर है, इसकी पहचान कैसे कर सकते हैं? जवाब- अगर आप किसी कंस्ट्रक्शन साइट, नाइट क्लब या किसी ऐसी जगह काम करते हैं, जहां बहुत तेज शोर-शराबे वाला माहौल रहता है। उस जगह पर कितना शोर है यह जानने के लिए आप टेक्नोलॉजी की मदद ले सकते हैं। आजकल कई मोबाइल एप्लिकेशन हैं, जिसमें उस जगह का निर्धारित डेसिबल लेवल माप सकते हैं। नीचे कुछ मोबाइल ऐप्स के नाम दिए गए हैं। जिन्हें आप एप्पल ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ……………………………. ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में 3 भाइयों को पीट-पीटकर मार डाला: गणेश पंडाल में DJ पर डांस को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चाकू; कई घायल छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार देर रात गणेश पंडाल में डांस को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। 2 सगे भाइयों सहित 3 लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस दौरान हुई चाकूबाजी में कई लोग घायल भी हुए हैं। एक की हालत गंभीर है। मामला नंदनी थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here