छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग ने अजीब फैसला दिया है। मामला लोकसभा चुनाव 2024 का है जब कुछ प्रत्याशियों ने अपने खर्च का ब्यौरा नहीं दिया था। आयोग ने इनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाई है, लेकिन खास बात यह है कि जिस अवधि के लिए प्रतिबंध लगाया है, उस अवधि में कोई चुनाव नहीं होंगे।
