Bijapur Naxal News: छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया है। बुधवार सुबह जवानों ने करीब 22 माओवादियों को मार गिराया है। अभी तक 18 शव बरामद किए गए हैं और मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों की टीम माओवादियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।
