इस बार 3 मार्च 2026 मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा है। पूर्णिमा के दिन बड़ी संख्यां में लोग गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान करते है। इसके साथ ही पूजा, जप-तप और दान-पुण्य के कार्य भी करते हैं। लेकिन इस बार फाल्गुन पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है और यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इसलिए सूतक काल भी काफी मान्य होगा। जब तक सूतक से पूर्व स्नान-ध्यान कर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें।
माना जाता है कि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही जीवन के सभी संकटों से मुक्ति हो जाती है। यदि आप भी लक्ष्मी नारायण जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो फाल्गुन पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।
कब लग रहा है चंद्रग्रहण?
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 06 बजकर 46 मिनट तक दिखाई देगा। भारत में चंद्र ग्रहण का समय शाम 06 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 46 मिनट तक दिखाई देगा।
राशि अनुसार करें दान
– मेष राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा पर अनार, रागी और गेहूं का दान करें।
– वृषभ राशि के लोगों पूर्णिमा के दिन चावल, आटा और नमक का दान करें।
– मिथुन राशि के जातक को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साबुत मूंग और हरा धनिया का दान करें।
– कर्क राशि के लोगों को पूर्णिमा के दिन चावल, शक्कर और नारियल का दान करें।
– सिंह राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन सेब, गुड़ और मूंगफली का दान करें।
– कन्या राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लोगों के हरी सब्जियों का वितरण करें।
– तुला राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों के मध्य सफेद रंग के वस्त्र का दान करें।
-वृश्चिक राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लाल रंग के कपड़े और धन का दान करें।
– धनु राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मकई और बेसन के लड्डू का दान करें।
– मकर राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साबुत उड़द और सरसों के तेल का दान करें।
-कुंभ राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन काले तिल और नीले रंग के कपड़े का दान करें।
– मीन राशि के जातक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चने की दाल, बेसन और लड्डू का दान करें।
