Forehead Personality: माथे की बनावट बताती है आपके जीवन का अनसुना राज, जानें अपना स्वभाव

0
18
सामुद्रिक शास्त्र में इस बात का उल्लेख मिलता है कि किसी व्यक्ति की शरीर की बनावट से उसके भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व के कई पहलुओं के बारे में विशेष जानकारी मिलती है। सामुद्रिक शास्त्र से चेहरे की बनावट, माथे और पैरों के तलवे, हाथ की उंगलियां आदि व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य की ओर संकेत देती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किसी व्यक्ति के माथे की बनावट को देखकर उसके व्यक्तित्व के कौन-कौन से गुणों को पहचाना जा सकता है।

चौड़ा माथा

जिन जातकों का माथा चौड़ा होता है, वह बुद्धिमान, स्वभाव से गंभीर और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने वाले होते हैं। यह लोग अपने जीवन में उच्च पद को प्राप्त करते हैं। इन जातकों में नेतृत्व क्षमता होती है और यह महत्वकांक्षी भी होते हैं। ऐसे लोग शांत और दूरदर्शी होते हैं।

संकीर्ण माथा

अगर किसी जातक का माथा छोटा या फिर संकीर्ण होता है, तो ऐसा व्यक्ति जल्दी प्रतिक्रिया देने वाला होता है। ऐसे लोग भावनात्मक रूप से संवेदनशील होते हैं। इन लोगों को जीवन में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है और सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इन लोगों की सोच सीमित होती है और यह लोग कई बार जल्दबाजी में फैसले लेते हैं। 

आगे झुका हुआ माथा होना

जिन जातकों का माथा थोड़ा उभरा या फिर आगे की तरफ झुका होता है। वह आमतौर पर धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे लोग पूजा-पाठ में रुचि रखने वाले आत्मविश्वासी होते हैं।

पीछे झुका माथा

अगर किसी का माथा पीछे की तरफ झुका या फिर ढलान लिए होता है। तो ऐसा व्यक्ति कल्पनाओं में खोया रहने वाला हो सकता है। यह जातक हमेशा असमंजस की स्थिति में रहते हैं और किसी भी निर्णय पर पहुंचने में देर करते हैं। इन लोगों की भावनाएं अस्थिर हो सकती हैं।

M आकार का माथा होना

बता दें कि जिन जातकों का माथा M आकार में होता है, वह रचनात्मक और कल्पनाशील स्वभाव के होते हैं। इन लोगों में फैशन सेंस अच्छा होता है और यह दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। ऐसे जातक विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं और अपने रिश्तों को सुरक्षित रखना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here