Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, घर में बरसेगा धन

0
167
पूरे भारत में आज से गणेश उत्सव का आरंभ हो चुका है। यह त्योहार गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक यह उत्सव चलता रहता है। गणेश चतुर्थी का पर्व महाराष्ट्र और कई राज्यों में काफी धूम से मनाया जाता है। गणेशजी की पूजा के साथ ही उनको भोग लगाना काफी जरुरी है। वैसे तो बप्पा को मोदक सबसे प्रिय है लेकिन, इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं जो गणेश जी को बहुत पसंद है। आइए जानते है आप गणेश जी को किन चीजों का भोग लगा सकते हैं।
मोतीचूर के लड्डू
मोदक अलावा भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू बहुत ही प्रिय हैं। माना जाता है कि मोतीचूर के लड्डू अर्पित करने से गणेशजी जल्दी प्रसन्न होते हैं और सदैव घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 
खीर का भोग लगाएं
अगर आप भी अपने घर पर गणेश जी को स्थापित कर रहे हैं, तो गणपति बप्पा को खीर का भोग भी आप लगा सकते हैं। विघ्नहर्ता गणेश को खीर का भोग लगाने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही धनलाभ के योग बनते हैं।
मोदक का भोग
यह तो सभी जानते हैं कि गणेशजी को मोदक अति प्रिय हैं। इसके पीछे पौराणिक कथा है, एक बार युद्ध में गणेशजी का दांत टूटने के कारण वह कुछ भी खा नहीं पा रहे थे। तब माता पार्वती ने उनके लिए मोदक बनाए। उसी दिन से गणेश जी को मोदक अति प्रिय है। माना जाता है कि मोदक का भोग लगाने से गणेशजी की कृपा बनी रहती है।
केले का भोग 
हर एक पूजा में सभी देवी-देवताओं को केले का भोग लगाया जाता है। गणेश जी को भी केला काफी पसंद है। मान्यता है कि केला का भोग लगाने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
नारियल का भोग
भगवान गणेश को नारियल का भोग भी लगाया जाता है। आपको बता दें कि, नारियल के पेड़ को कल्पवृक्ष भी कहा जाता है। कल्पवृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। इसी कारण नारियल सभी देवताओं को सबसे प्रिय होता है। इसका भोग गणेश जी को लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
भगवान गणेश को भोग लगाते समय इन मंत्रों का जाप करें
जब आप गणेश जी को भोग लगाएं तो इन मंत्रों का जाप जरुर करें। ऐसा करने से गणेशजी आपका भोग स्वीकार कर लेंगे।
मंत्र- त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here