Ganesha Puja: भगवान गणेश की पूजा में जलाना चाहिए इस तेल का दीपक, घर आएगी सुख-समृद्धि

0
38

हिंदू धर्म में गणपति को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है। माना जाता है कि गणेश भगवान की पूजा से जातक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और आने वाले कष्टों से छुटकारा मिलता है। इसलिए भगवान गणपति को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। भगवान गणेश की पूजा करने से जातक के जीवन में कोई परेशानी नहीं आती है। हालांकि गणेश भगवान की विशेष रूप से बुधवार के दिन पूजा की जाती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि गणपति बप्पा की पूजा में किस तेल का दीपक जलाना चाहिए।

अलसी के तेल का दीपक
गणपति बप्पा की पूजा में अलसी के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इस तेल का दीपक जलाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। साथ ही यह पूजा में ध्यान और एकाग्रता को बढ़ाता है। इससे भक्त मानसिक शांति प्राप्त कर सकते हैं और जीवन में शांति प्राप्त करते हैं। क्योंकि अलसी का तेल चंद्रमा से जुड़ा होता है और ज्योतिष में चंद्रमा को मन, मानसिक शांति और भावनाओं का कारक माना जाता है। इसलिए गणेश भगवान की पूजा में अलसी के तेल का दीपक जलाने से बुधदोष का प्रभाव कम होता है।

इसे भी पढ़ें: Donate Old Utensils: पुराने बर्तनों का दान करना शुभ या अशुभ, जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

नारियल तेल का दीपक
इसके साथ ही गणेश भगवान की पूजा में नारियल तेल का दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। क्योंकि नारियल का तेल देवताओं के प्रति श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। गणेश भगवान की पूजा में नारियल तेल का दीपक जलाने से मानसिक शांति मिलती है। नारियल समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और गणेश भगवान की पूजा में नारियल तेल का दीपक जलाने से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। नारियल का तेल ग्रहों की शांति में भी मददगार होता है। वहीं पूजा के दौरान नारियल तेल का दीपक जलाने से घर में धन, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
इन मंत्रों का करें जाप
ऊं गं गणपतये नमः
ऊं श्री गणेशाय नमः
ऊं एकदंताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो दंती प्रचोदयात्:
ऊं श्री गणेशाय नमः

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here