गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। गोवा पुलिस ने बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के पासपोर्ट निलंबित कर दिए हैं। रविवार को बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई।
