दिवाली के पर्व के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा का त्योहार भगवान कृष्ण की लीलाओं और गोवर्धन पर्वत की पूजा से जुड़ा है। इस दिन खासतौर पर अन्नकूट बनाकर भगवान कृष्ण को भोग के रुप में अर्पित किया जाता है। माना जाता है कि अन्नकूट न सिर्फ धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह परिवार में खुशहाली और समृद्धि भी लेकर आता है। आइए बिना देर किए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं। इसे आप प्रसाद के तौर पर सबको खिला सकती है।
अन्नकूट कैसे बनाएं
– सबसे पहले आप सभी दालों को धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें।
– अब एक बड़े पैन में घी गरम करें, इसमें हल्दी डालें और हल्का भून लीजिए।
– इसमें कटे हुए आलू और सब्जियों को डालें, अब 2-3 मिनट तक इसे हल्का-सा भूनें।
– इसके बाद भीगी हुई दालें डालें, पानी डालकर सबको मिला दीजिए।
– अब इसे मध्यम आंच पर 20-25 मिनट जरुर पकाएं जब तक दाल और सब्जियां नरम न हो जाएं।
– इसमें स्वादानुसार नमक डालें और गर्निश के लिए घी ऊपर से डाल दीजिए।
अन्नकूट को कैसे सर्व करें
– इसके लिए आपको एक कटोरी लेना है।
– इसे आप पूड़ी के साथ सर्व करें।
– सबसे पहले आपको भगवान जी को भोग लगाना है, फिर इसे प्रसाद के तौर बांट सकते हैं।
गोवर्धन पर अन्नकूट बनाने का क्या महत्व है
– अन्नकूट भगवान कृष्ण को अर्पित किया जाता है, ताकि घर में सुख-समृद्धि आए।
– यह स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
– अन्नकूट को बनाने से पूरे परिवार को पोषक तत्वों से भरपूर भोजन मिलता है।
