Guru Margi: फरवरी में देवगुरु बृहस्पति होने जा रहे मार्गी, इन 4 राशियों की होंगी बल्ले-बल्ले

0
106
ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सुख-संपदा, ज्ञान, भाग्य व वैभव आदि का कारक माना गया है। वहीं, गुरु 119 दिन बाद यानी के 4 फरवरी को वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं। गुरु की वक्री चाल मतलब उलटी और मार्गी का मतलब सीधा चाल होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरु 09 अक्टूबर 2024, बुधवार को वक्री हुए थे और 4 फरवरी 2025, मंगलवार को मार्गी होने जा रहे हैं। गुरु की मार्गी होने से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइए आपको बताते हैं कौन है ये लकी राशियां, जिनके अच्छे दिन शुरु होने जा रहे हैं।
मेष राशि
गुरु के मार्गी होने से मेष राशि के जातको को काफी लाभ होगा। मेष राशि वालों के लिए गुरु दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जिसे धन का भाव माना गया है। आर्थिक लाभ होगा और तरक्की मिलेगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे है। अटका हुआ पैसा वापिस आएगा। जीवन में सुख-शांति रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। कुल मिलाकर एक आनंददायक समय का निर्माण होगा। 
कन्या राशि
कन्या राशि के नवम भाव में गुरु मार्गी चाल चलेंगे। इसलिए कन्या राशि के जातकों को रोजगार में सफलता प्राप्त होगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। पुराने सोर्स से रुपए-पैस आ सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और करियर में बड़ी उपलब्धि मिलेगी। लाइफ खुशियां आ सकती है।
वृश्चिक राशि
गुरु वृश्चिक राशि के सातवें भाव में मार्गी होंगे। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह काफी शुभ रहेगा। गुरु कृपा से आपके रुके हुए कार्य पूरे हुए। नौकरी के अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। रुक हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यापारियों के लिए यह समय मुनाफे वाला रहेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। यात्रा में लाभ मिलेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना शुभ होगा। कुछ जातकों को विदेश जाने का मौका मिलेगा। वर्कप्लेस पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। उच्चाधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। आय में वृद्धि के योग बन रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here