Guruwar Ko Dhan Prapti Ke Totke: गुरुवार को इन उपायों को करने से चमक जाएगी किस्मत, आर्थिक स्थिति भी होगी ठीक

0
25

हिंदू धर्म में हर दिन का अपना खास महत्व होता है। जिनमें से गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं गुरुवार का व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। धार्मिक शास्त्रों में गुरुवार के कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से जातक को जीवन में आने वाली समस्याओं से निजात मिलता है। ऐसे में अगर आप भी पैसों की तंगी से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।

आर्थिक तंगी दूर करने का टोटका

अगर आपके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है, या फिर आपका धन कहीं फंसा हुआ है। तो गुरुवार की सुबह-शाम विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें। फिर एक पीले रंग के कपड़े में गुड़ का टुकड़ा, हल्दी की गांठ और कुछ पीली सरसों रखकर लपेट लें। अब इस पोटली को चुपचाप किसी सुनसुना स्थान पर वृक्ष के नीचे रख दें। वापस आने के दौरान पीछे मुड़कर न देखें। इस उपाय को करने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। साथ ही जीवन के नकारात्मकता दूर होती है।

ऐसे पाएं भगवान विष्णु की कृपा

जिस पर भी श्रीहरि की कृपा होती है, उसके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। इसके लिए गुरुवार के दिन जल्दी स्नान आदि करके पीले रंग के कपड़े पहनें। फिर घर के मंदिर में भगवान विष्णु के सामने दीपक जलाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। हर गुरुवार को यह काम करें। पूजा समाप्त होने पर किसी जरूरतमंद या गरीब को चने की दाल और गुड़ का दान करें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा जातक पर हमेशा बनी रहती है। इस उपाय को करने से सभी तरह बाधाएं दूर होती हैं।

धन प्राप्ति का टोटका

अगर आप जीवन में और घर में कंगाली का सामना कर रहे हैं, तो गुरुवार के दिन एक उपाय कर सकते हैं। इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें। फिर 7 पीली कौड़ियां और हल्दी की गांठ को श्रीहरि और मां लक्ष्मी के सामने रखें। अब शाम को पूजा के बाद कौड़ियां और हल्दी को एक पीले कपड़े में बांध लें। इस पोटली को तिजोरी में रख लें। इस उपाय से फिजूलखर्ची कम होती है और धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही परिवार के सदस्यों पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

किस्मत चमकाने का टोटका

अगर आपके कार्यों में बार-बार बाधाएं आ रही हैं और किस्मत का साथ नहीं मिल रहा है। तो गुरुवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर स्वच्छ कपड़े धारण करें। पीले रंग के साफ कपड़े में 5 रुपए का सिक्का, हल्दी की गांठ और 5 कौड़ी लपेटें। अब श्रीहरि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें और सामग्री वाली पोटली उनको अर्पित कर दें। साथ ही ‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें। गुरुवार की शाम को श्रीहरि की पूजा करें और पोटली को उठाकर पर्स या फिर धन वाले स्थान पर रखें। इस उपाय को करने से किस्मत का साथ मिलने लगता हैसाथ ही बिगड़े हुए काम भी बनने लगते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here