Indian Railway News: होली के मद्देनजर बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने महू-इंदौर से पटना के बीच स्पेशल ट्रेन (Indore Patna Special Train) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 24 फरवरी से 24 मार्च तक निर्धारित तिथियों में दोनों ओर से पांच फेरे लगाएगी।