Holi Upay 2025: होली पर गुलाल से जुड़े ये उपाय करने से दूर होगी आर्थिक समस्या, जीवन में नहीं होगी पैसों की कमी

0
59

होली रंगों का त्योहार है और यह त्योहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में इस बार 13 मार्च 2025 को होलिका दहन और उसके अगले दिन यानी की 14 मार्च 2025 को होली का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में होली पर किए गए कुछ छोटे-छोटे उपायों से आप भी अपनी जिंदगी में खुशियां भर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि यदि होली पर कुछ उपाय किए जाते हैं, तो व्यक्ति के घर सुख-सौभाग्य आता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको गुलाल से जुड़े कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

होली पर करें ये उपाय
अगर आप होली के दिन तुलसी के पौधे को गुलाल अर्पित करते हैं। इस उपाय को करने से जातक को वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है। इसलिए होली पर सबसे पहले अपने इष्ट देव को रंग अर्पित करें और फिर एक-दूसरे के साथ होली खेलें। इस उपाय को करने से जातक के भाग्य और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

इसे भी पढ़ें: Dream Astrology: सपने में खुद को झाड़ू लगाते देखना शुभ या अशुभ, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

रिश्ते में आएगी मजबूती
होली के दिन अगर पति-पत्नी दोनों मिलकर गाय के चरणों में गुलाल लगाते हैं और गाय को गुड़ रोटी खिलाते हैं। तो इससे पति-पत्नी पर गौ माता की कृपा बनी रहती है। वहीं पति-पत्नी के प्रेम संबंधों में मजबूती आती है।
दूर होगी आर्थिक समस्याएं
अगर आप भी आर्थिक समस्या से परेशान हैं, तो आप होली के दिन गुलाल का आसान सा उपाय कर सकते हैं। आर्थिक समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर थोड़ा सा गुलाल डालें। फिर दो मुखी दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से आर्थिक समस्या से छुटकारा मिल सकता है। साथ इससे आय वृद्धि के भी योग बनते हैं। 
घर आएगी सुख-समृद्धि
बता दें कि होली की सुबह किसी पात्र में हल्दी या फिर पीले रंग का गुलाल को घोलकर घर के मुख्य द्वार के दोनों कोनों पर छिड़काव कर दें। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here