Holika Dahan की राख खत्म करेगी Vastu दोष, जानें Money और किस्मत चमकाने वाले उपाय।

0
1
होलिका दहन हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और नकारात्मक का नाश करने वाला माना जाता है। आज यानी 2 मार्च को होलिका दहन होगा क्योंकि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लग रहा है और भद्रा का साया भी रहने वाला है। होलिका दहन के बाद अगले दिन सुबह जब अग्नि ठंडी हो जाती है, तो उसकी राख को घर पर जरुर लाना चाहिए, इसके पीछे प्राचीन और शुभ परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह राख सिर्फ लकड़ी का अवशेष नहीं बल्कि दैवीय ऊर्जा का पुंज होती है, जो घर से बुरी शक्तियों, नजर दोष और वास्तु दोष को दूर करने की क्षमता रखती है। माना जाता है कि होलिका की राख को सही विधि और सही स्थान पर रखने से न केवल आर्थिक तंगी दूर होती है। बल्कि परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और आरोग्य का वास होता है।
होलिका की राख लाने का सही नियम
होलिका दहन के अगले दिन यानी चैत्र प्रतिपदा की सुबह, सूर्योदय से पहले या सुबह-सुबह स्नान करके होलिका स्थल पर जाना चाहिए। वहां से थोड़ी-सी पवित्र राख एक साफ कपड़े या तांबे के पात्र में लेकर घर आएं। घर में प्रवेश करने से पहले इस राख को अपने माथे पर तिलक की तरह लगा लें। इस तिलक के लगाने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
घर में राख रखने का सबसे उत्तम स्थान
होलिका की राख को घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्वी दिशा) या पूजा घर सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। इस राख को आप एक छोटी लाल पोटली में बांधकर अपने मंदिर के एक कोने में रख दीजिए।
यदि आपके घर में वास्तु दोष की समस्या है, तो घर के चारों कोनों में रख को छिड़क दें, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है। इसे घर की दहलीज पर छिड़कना भी नजर दोष से बचाता है। 
आर्थिक लाभ के लिए फायदेमंद 
अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो आप घर की बरकत बनाए रखने के लिए होलिका की राख को एक लाल रेशमी कपड़े में बांधे और इस पोटली के साथ कुछ चांदी के सिक्के या कौड़ियां रखें। फिर इसके बाद अपनी तिजोरी में या धन रखने वाले स्थान पर रख दें। ऐसा करने से अनावश्यक खर्चों पर लगाम लग जाती है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी का आशीर्वाद घर पर बना रहता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here