Holika Dahan 2026: हींग का ये Vastu Upay खत्म करेगा दरिद्रता, घर से भागेगी Negative Energy

0
2
होली के पर्व से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नकारात्मकता खत्म होती है और पॉजिटिविटी आती है। इसलिए होलिका दहन के दौरान आप भी अपने घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए हींग से जुड़ा खास उपाय कर सकते हैं। आइए आपको हींग के उपाय के बारे में विस्तार से बताएंगे।
होलिका दहन पर हींग का महत्व
वैसे हींग का प्रयोग रसोई में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। हालांकि इसका इस्तेमाल नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए भी किया जाता है। इसकी गंध नेगिटिविटी को दूर करने का काम करती है। माना जाता है कि हींग का इस्तेमाल घर में छिपी बुरी शक्तियों और नजर दोष को भी जड़ से खत्म कर देता है। 
हींग का अचूक उपाय
– आप चाहते आपके घर से दरिद्रता और क्लेश दूर हो जाए, तो सबसे पहले एक साबुत हींग का टुकड़ा लें। इसे लाल कपड़े में बांधकर घर के चारों कोने में छुआना है। फिर इसको होलिका की अग्नि में डाल देना है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
– होलिका दहन शुरु होने से पहले, हींग के टुकड़े को अपने दाएं हाथ में लें। अब अपने घर के मुख्य द्वार से शुरु करते हुए घर के प्रत्येक कोने और कमरे में घूमें। मन ही मन यह प्रार्थना करें कि, “घर की समस्त नकारात्मकता और परेशानियां इस हींग में समाहित हो जाएं”।
– आपके घर का कोई सदस्य लंबे समय से बीमार है या उसे नजर लगी है, तो उस व्यक्ति के सिर से पांव तक हींग के टुकड़े को 7 बार वार लें। इससे आपकी नजर उतर जाएगी।
इस उपाय के लाभ
– हींग के अग्नि में जलते ही इसकी गंध और धुएं से वातावरण शुद्ध होता है और घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भस्म हो जाती है।
– अगर आपके काम बनते बिगड़ जाते हैं, तो यह उपाय आपके भाग्य के मार्ग की रुकावटों को हटाता है।
– यदि आपके घर में बेवजह के झगड़े शांत होते हैं और सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है।
– छोटे बच्चों या व्यापार पर लगी बुरी नजर का प्रभाव खत्म होगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here