ICAI 2025 एग्जाम कैलेंडर जारी:14 जून को होगी CMA फाउंडेशन की परीक्षा; 15 अप्रैल तक कर सकते हैं अप्लाई

0
55

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने CMA जून 2025 एग्जाम कैलेंडर जारी किया है। CMA फाउंडेशन की परीक्षा 14 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। वहीं, CMA इंटरमीडिएट और फाइनल की परीक्षाएं 11 जून से 18 जून 2025 के बीच होंगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर एग्जाम कैलेंडर देख सकते हैं। दो शिफ्ट में होगी परीक्षा CMA फाउंडेशन की परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इसमें 50 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन होंगे और ये 100 मार्क्स का होगा। इसका रिजल्ट 8 जुलाई को घोषित किया जाएगा। इंटरमीडिएट और फाइनल एग्जाम के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 10 अप्रैल 2025 होगी। यदि कैंडिडेट्स 10 अप्रैल तक अप्लाई नहीं कर करते हैं, तो 500 रुपए लेट फीस के साथ 11 से 17 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं CMA फाउंडेशन में अप्लाई की लास्ट डेट 15 अप्रैल होगी लेकिन लेट फीस के साथ 22 अप्रैल तक अप्लाई किया जा सकता है। ICMAI CMA दिसंबर का रिजल्ट घोषित ICMAI ने इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स के लिए CMA दिसंबर 2024 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट icmai.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ये परीक्षा 10 से 17 दिसंबर 2024 के बीच हुई थी। 55 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स ने ये एग्जाम दिया था। कुल 11,641 कैंडिडेट्स परीक्षा में पास हुए हैं। ऐसे चेक करें रिजल्ट रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक 50 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स ने दी थी परीक्षा ग्रुप-I: ग्रुप-II: दोनों ग्रुप: दोनों ग्रुप पास: 1,977 कैंडिडेट्स दोनों ग्रुप में पास हुए, जिनका पासिंग परसेंट 17.77% रहा। कम से कम 40% मार्क्स जरूरी होते हैं CMA इंटरमीडिएट एग्जाम पास करने के लिए, कैंडिडेट्स को हर एक सब्जेक्ट में कम से कम 40% और कुल मिलाकर मिनिमम 50% नंबर होने चाहिए। CMA फाइनल एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स के हर सब्जेक्ट में 40% नंबर जरूरी होंगे। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) भारत में कॉस्ट और मैनेजमेंट अकाउंट्स (CMA) सिलेबस तैयार करता है। CMA का पूरा नाम पहले CWA था, जिसका मतलब था कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटिंग। वहीं, ICMAI को पहले इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICWAI) कहा जाता था। CMA कोर्स उन छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है। कोर्स पूरा करने में तीन साल लगते हैं। ये खबर भी पढ़ें… परीक्षा पे चर्चा एपिसोड 7:मैरी कॉम, अवनी और सुहास ने कहा- फेल्‍योर कामयाबी का सबसे बड़ा पार्ट; खुश रहें, पर संतुष्‍ट कभी न हों परीक्षा पे चर्चा के 7वें एपिसोड में दिग्गज खेल आइकन मैरी कॉम, अवनी लेखरा और सुहास एल. यतिराज शामिल हुए। तीनों ने डिसिप्लिन के जरिए से गोल सेटिंग और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर बात की। पूरी खबर पढ़ें… परीक्षा पे चर्चा एपिसोड 6:विक्रांत मेसी बोले- जिंदगी में सफल होने के लिए पढ़िए, भूमि ने कहा- अपनी ताकत पहचानिए परीक्षा पे चर्चा 2025 के 6वें एपिसोड में आज एक्टर विक्रांत मैसी और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर मिशन क्रिएटिविटी विद पॉजिटिविटी (Creativity With Positivity ) यानी अपने काम के साथ पॉजिटिव कैसे रहें, पर चर्चा की। पूरी खबर पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here