22.6 C
Bhilai
Sunday, February 16, 2025

ICSE, ISC एग्जाम डेटशीट जारी:18 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा; 3 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होंगे

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने क्लास 10वीं (ICSE) और कक्षा 12वीं (ISC) के स्टूडेंट्स के लिए टाइम-टेबल जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स, आईसीएसई और आईएससी एग्जाम डेटशीट को ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, ICSE बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी 2025 से शुरू होगी और 27 मार्च 2025 तक चलेगी। इस परीक्षा में 2, 53, 384 छात्र और 1, 18, 116 छात्राएं शामिल होंगी। 13 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा टाइम टेबल के मुताबिक ICSE की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2025 से शुरू होकर 27 मार्च 2025 तक चलेंगी। वहीं ISC के एग्जाम 13 फरवरी 2025 से शुरू होकर 5 अप्रैल 2025 तक चलेंगे। 10वीं के कुछ सब्जेक्ट्स के एग्जाम 2 घंटे और कुछ एग्जाम 3 घंटे के होंगे। जैसे आर्ट्स का एग्जाम सुबह 9 बजे से शुरू होगा और 3 घंटे चलेगा। वहीं, इंग्लिश लिटरेचर का एग्जाम सुबह 11 बजे शुरू होगा और ये दो घंटे चलेगा। 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को एग्जाम के टाइम से 30 मिनट पहले सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। एग्जाम सेंटर में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ने जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। पिछले साल 3.34 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम पिछले एकेडमिक 2023-24 में, ICSE 10वीं के लिए परीक्षा 21 फरवरी, 2024 को शुरू हुई और 28 मार्च, 2024 को समाप्त हुई। ISC 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी, 2024 को शुरू हुई और 3 अप्रैल को समाप्त हुई। 2024 में, लगभग 3.43 लाख छात्रों ने 10वीं और 12वीं के लिए CISE परीक्षा दी थी। 10वीं के लिए 1,30,506 लड़के और 1,13,111 लड़कियों ने एग्जाम दिया था, जिनमें से 1,29,612 लड़के और 1,12,716 लड़कियां उत्तीर्ण हुईं। 12वीं कक्षा की परीक्षा में 47,136 लड़कियां और 52,765 लड़के शामिल हुए, जिनमें से 46,626 लड़कियां और 51,462 लड़के पास हुए थे। ये खबरे भी पढ़ें… नवोदय स्कूल एडमिशन 2025-26:11वीं और 9वीं में अप्लाई करने की कल आखरी तारीख ; 8 फरवरी को होगा एंट्रेंस, देखें क्या है क्राइटेरिया नवोदय स्कूल समिति क्लास 9वीं और 11वीं लेटरल एंट्री टेस्ट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानी 26 नवंबर 2024 को बंद कर देगी। एकेडमिक ईयर 2025-26 के लिए क्लास 9वीं और 11वीं में एडमिशन के इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन करेक्शन विंडो 27 और 28 नवंबर, 2024 को खुली रहेगी। पूरी खबर पढ़ें..

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles