केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है। उन्होंने घोषणा की है कि 12 लाख रुपये तक की आय वालों पर कोई टैक्स( Income Tax Budget 2025) नहीं लगेगा। इसके अलावा, वेतनभोगी करदाताओं के लिए 12.75 लाख रुपये तक की आय पर भी कोई टैक्स नहीं लगेगा।
