भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुकाबला शुरू हो चुका है। इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है, और स्टेडियम तक पहुंचते रास्तों पर कई जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। तेलीबांधा चौक पर लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। स्टेडियम की पिच बैटिंग पिच मानी जाती है और ओस के प्रभाव से डे-नाइट मैच में यह बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है। ऐसे में टॉस का महत्व और बढ़ जाता है। इन हालातों को देखते हुए आज हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है। रायपुर में अब तक टीम इंडिया ने कोई वनडे मुकाबला नहीं गंवाया है। IND vs SA दूसरा वनडे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
